जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के खटोलिया गांव में एक नवजात बच्ची की लाश पोखरे के किनारे मिलने के बाद ग्रामीणों की इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी। नवजात बच्ची के लाश मिलने की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले को लेकर लोग अलग अलग बातों की चर्चा कर रहें हैं। चर्चा है कि भ्रूण हत्या या सामाजिक बदनामी के डर से नवजात को फेंक दिया गया था। मामले को लेकर पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि बच्ची को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा सके।

Author: fastblitz24



