Fastblitz 24

गेट के खंभे में गमछा के सहारे लटता मिला युवक का शव

 

जौनपुर। खेतासराय.. शुक्रवार की सुबह युवक का उसके ही गेट के खंभे में गमछा के सहारे बधा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस को स्वजन शव लेने नहीं दे रहे थे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई किया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बरजी ग्राम में गांव निवासी सुनील राजभर 25 साल जो गांव में एक चिकित्सक के रूप में कार्य करते थे। सुबह उसके ही अर्ध निर्मित गेट के पिलर से एक गमछा के सहारे शव लटका पाया गया जिसकी सूचना पुलिस को दिया गया। पुलिस के पहुंचने के बाद स्वजन शव देने से इनकार कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पोस्टमार्टम हेतु शव दो थानों की पुलिस ने कब्जे में लिया। स्वजन के अनुसार उक्त को किसी ने रात्रि बारह बजे काल करके बुलाया था लेकिन वापस नहीं आए और हत्या कर यहां शव लटका दिया गया। वहीं ग्रामीणों के अनुसार सुबह शव मिला प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा था कि गला कसा गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि गेट से लटका शव पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज