Fastblitz 24

स्कूल के मैदान में अर्धनग्न हालत में मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या

 

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर के पास एक स्कूल के परिसर में गुरुवार की सुबह एक युवक की अर्धनग्न हालत में लाश पाई गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मामला गुरूवार की सुबह का बताया जा रहा है। मृतक युवक की पहचान रेहटी गांव के रहने वाले 22 वर्षीय अखिलेश राजभर के रूप में हुई है।

सल्फास की शीशी और एक पानी की बोतल बरामद”.

इस मामले की जानकारी लोगों को तब मिली जब सुबह स्कूल के मैदान में आए लोगों ने युवक की लाश को वहां देखा। लाश देखने के लिए लोगों की भीड़ वहां मौजूद हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इस मामले में थाना प्रभारी के अनुसार मृतक युवक के पास से एक सल्फास की शीशी और एक पानी की बोतल बरामद पाई गई है।

युवक की मौत का कारण विषाक्त पदार्थ के सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक अखिलेश राजभर मुंबई में निजी कंपनी में काम करता था। मृतक युवक अखिलेश बीते कुछ ही दिनों पहले अपने घर आया हुआ था। मृतक परिवार में तीन बहनों के बीच वह इकलौता भाई था। मृतक के चचेरे भाई राजन ने बताया कि अखिलेश लगभग तीन महीने पहले अपनी बहन की शादी के बाद मुंबई गया था और दो दिन पहले ही घर आया था। आगे उन्होंने बताया कि अखिलेश बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे घर से निकला था, उसके बाद वो वापस घर नहीं लौटा।

युवक के भाई ने क्या कहा”

गुरुवार की सुबह उसकी लाश स्कूल के मैदान में मिलने की जानकारी मिली। मृतक के चचेरे भाई राजन ने ये भी बताया कि अखिलेश उस समय घर से पूरे कपड़े पहनकर निकला था, लेकिन लाश मिलने के बाद वो सिर्फ चड्ढा और मफलर पहने हुए पाया गया। मृतक युवक के कुछ कपड़े स्कूल के बरामदे में मिले हैं। अखिलेश के पिता महेंद्र राजभर दुबई में नौकरी करते हैं। आशंका ये भी जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर खुद को बचाने के लिए लाश के पास पानी की बोतल और जहर की शीशी रख दी गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज