Fastblitz 24

पाक्सो एक्ट के मामले में जेल जा चुके युवक की फंदे से लटकती मिली लाश

 

जौनपुर। थाना रामपुर क्षेत्र के श्रवनपुर गांव में शुक्रवार की भोर में पाक्सो एक्ट के मामले में 6 महीने पहले जेल जा चुके युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती लाश मिलने से हड़कंप मच गया। 21 वर्षीय युवक प्रदुम्य पाठक पुत्र ननकू पाठक की लाश उसके घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर मौजूद बागीचे में एक साड़ी के सहारे पेड़ पर लटकती हुई मिली। युवक की लाश मिलने की जानकारी होने पर परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंच गयें।

युवक प्रदुम्य पाठक बीते 6 महीने पहले पाक्सो एक्ट के मामले में जेल गया था। करीब 20 दिनों पहले ही जेल से छूटकर अपने गांव में आया हुआ था। आशंका है कि जेल से छूटकर आने के बाद किसी कारण युवक ने एैसा कदम उठाया है। हालांकि युवक की मौत का कारण साफ तौर पर अभी पता नहीं चल सका है। युवक की लाश मिलने के इस मामले को लेकर जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी तरफ पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने में जुट गई है। युवक की मौत कैसे हुई अब ये जांच के बाद ही पता चलेगा।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज