Fastblitz 24

बाइक से निकले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में पावर हाउस के पास मिली लाश

 

जौनपुर। मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में स्थित पावर हाउस के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बीती देर रात युवक की लाश सड़क पर पाई गई। इसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय इसमयला निवासी अजय राव उम्र लगभग 28 वर्ष मंगलवार की शाम अपनी बाइक से कहीं गया हुआ था। रात्रि लगभग एक बजे उसकी लाश पावर हाउस के सामने देखी गई। जैसे ही घटना की जानकारी थाने पर मिली मौके पर पुलिस पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर परिवार वालों को इसकी जानकारी दिया। जानकारी मिलती ही परिवार के रूप रोते बिलखते हुए वहां पहुंच गए। इसकी मौत कैसे हुई है यह किसी ने देखा नहीं। पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है। फिलहाल पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज