
जौनपुर। जिले के शाहगंज क्षेत्र के सिधाई गांव निवासी एक व्यक्ति की सऊदी में सड़क हादसे में हुई मौत के 20 दिनों बाद उसकी लाश जौनपुर पहुंचते ही परिजनों में कोहरम मच गया है। मालूम हो कि सिधाई गांव निवासी अनिल रोजी रोटी के सिलसिले में सऊदी अरब में रहकर काम करता था। करीब 20 दिनों पहले सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल की कमाई से ही उसका घर चलता था।


Author: fastblitz24



