जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के सराय मलिक गद्दों गांव निवासी तहसील अधिवक्ता तीर्थराज उपाध्याय 68 वर्ष एवं उनके परिवार के ही गुलाब उपाध्याय 58 वर्ष की पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने पिटाई कर घायल कर दिया।परिजन दोनों को लेकर मछलीशहर सी एच सी पहुंचे। यहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर जब पहुंची पुलिस तो हमलावर मौके से फरार हो गए। संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जायेगा। अधिवक्ता के ऊपर हुए प्राण घातक हमले से तहसील अधिवक्ताओं में आक्रोश है। आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है।

Author: fastblitz24



