जौनपुर। जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के आनापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर प्रधान पर जानलेवा हमला का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उक्त गांव के प्रधान सनोज कुमार पटेल 33 वर्ष पुत्र सोमनाथ पटेल शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे अपनी बाइक से तेरहवीं के निमंत्रण से वापस लौट रहे थे। प्रधान पर जान लेवा हमला करने की नीयत से घात लगाकर बैठे 6 और सात की संख्या में लोगों ने प्रधान को देखते ही उनके ऊपर लोहे के राड लाठी से हमला कर दिया। प्रधान की चीख.पुकार सुनकर ग्रामीणों समेत परिवार के ने दौड़कर उन्हें बचाया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भेज कर घायल ग्राम प्रधान का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। चिकित्सक ने गम्भीर चोट लगने के कारण प्रधान को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान पर हुए हमले को लेकर ग्रामीणों में जहां आक्रोश व्याप्त है वहीं पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

Author: fastblitz24



