Fastblitz 24

रोड के किनारे बनी नाली से टकरा कर हिरण के बच्चे की मौत

 

जौनपुर। जिले में बरईपार रोड किनारे बनी नाली से टकराने के कारण हिरण के एक बच्चे की मौत हो गई है। मौत के बाद बच्चे को लोगों ने जेसीबी बुलवा कर उसे दफन कर दिया है। लोगों के मुताबिक वहां कहीं से हिरण का बच्चा भटककर पहुंचा और नाले को पार करने की कोशिश करने लगा। उसी समय हिरण के बच्चे का सिर तेजी से नाली से टकरा गया। हिरण के बच्चे को वहीं मरा देखकर लोगों ने गांव के प्रधान को इसकी जानकारी दी।

कुछ देर बात चर्चा ख्तम होने के बाद गांव वालों ने एक जेसीबी मशीन मंगवा कर गड्ढा खोदकर हिरण के बच्चे की लाश को दफन कर दिया। हालांकि वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई या नहीं,, इस बात की पुष्टी नहीं हुई है। न तो इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली कि हिरण का बच्चा वहां पहुंचा कहां से था।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज