Fastblitz 24

दक्षिण अफ्रीका में होने वाले शिखर सम्मेलन का डोनाल्ड ट्रंप ने किया बहिष्कार

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो दक्षिण अफ्रीका में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने शुक्रवार को कहा है कि इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में कोई भी अमेरिकी सरकारी अधिकारी शामिल नहीं होगा। इसके लिए उन्होंने प्रिटोरिया में श्वेत किसानों के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर चिंता जताई है। ट्रंप ने पहले घोषणा की थी कि वह 22-23 नवंबर को प्रमुख और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं की बैठक में भाग नहीं लेंगे। माना जा रहा था कि ट्रंप की जगह उपराष्ट्रपति जेडी वेंस दक्षिण अफ्रीका जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं।

एसोसिएट प्रेस ने उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस के कार्यक्रमों से परिचित एक अधिकारी के हवाले से नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि वह अब शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका नहीं जाएंगे। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि “यह पूरी तरह से शर्मनाक है कि जी-20 दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया जाएगा। अफ्रीकी लोग – जो डच, फ्रांसीसी और जर्मन प्रवासियों के वंशज हैं, मारे जा रहे हैं और उनकी जमीन और खेतों को अवैध रूप से जब्त किया जा रहा है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love