Fastblitz 24

नशे में धूत शराबी युवकों ने दुकानदार को पीटा, 6 गिरफ्तार

 

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कजगांव मोड़ पर नशे में धूत युवकों की खुलेआम सड़क पर दबंगई करने की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। मामला नगर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कजगंाव मोड़ पर स्थ्ति एक शराब की दुकान के पास मंगलवार की देर शाम का बताया जा रहा है।

देर शाम करीब 6 की संख्या में एक दुकान पर कुछ शराबी युवक पहुंचें थें। किसी बात को लेकर उनसे और दुकानदार के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढा कि नशे में धूत युवक पहले दुकानदार के साथ हाथापाई पर उतर आएं उसके बाद दबंग युवकों ने दुकानदार को बीच सड़क पर लाठी डंडे व अन्य समान लेकर उसे बुरी तरह मारने पिटने लगें। शराबी युवकों का बीच सड़क पर उत्पात जारी रहा है। शराबी युवकों की पिटाई से घायल दुकानदार को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामले का विडियों वायरल होने के बाद जब घटना के बाद पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस ने मामले की जांच के बाद  दुकानदार को मारपीट कर घायल करने के मामले में 6 शराबी दबंग युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज