Fastblitz 24

शराब के नशे में मामूली विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर की हत्या

 

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में एक आपसी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के दौरान बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय सुदर्शन यादव पुत्र विजय राज यादव का अपने बड़े भाई अरबिंद यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में थे। विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई और इसी दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई का गला दबा दियाए जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। परिजनों के मुताबिक मृतक मुंबई में काम करता था और एक सप्ताह पहले ही गांव लौटा था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज