Fastblitz 24

घर में घुसकर दिनदहाड़े लूट, विरोध पर बुजुर्ग दंपति को चाकू से गोदा

 

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग दंपती के घर में बदमाश लूट के इरादे से घुस गए। दंपती ने जब लूटपाट का विरोध किया तो बदमाश ने दोनों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास से लोग आ गए और बदमाश बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। आशंका है कि बदमाश ने जूलरी और नकदी लूट की घटना को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस ने लूट की वारदात से साफ इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि एक बदमाश था, जबकि एक से अधिक बदमाश होने की आशंका जताई जा रही है। लहूलुहान हालत में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश में जुटी है।

एफ-ब्लॉक कविनगर में 72 वर्षीय नरेंद्र शर्मा पत्नी मधु शर्मा के साथ रहते हैं। वह डीटीसी से रिटायर्ड अधिकारी है। बेटा बाहर जॉब कर रहा है, जबकि बेटी मुरादनगर में रहती है। गुरुवार को दिन मैं 5 बजे वह पत्नी के साथ घर पर ही थे। नौकरानी के काम करने के जाने के 15 मिनट ही हुए थे तभी पीछे से एक बदमाश घुस आया। उसने घुसते ही मधु शर्मा से पानी मांगा। बताया जा रहा कि मधु शर्मा पानी लेने के लिए किचन में चली गई तभी आरोपी ने खाना खा रहे बुजुर्ग को बांध दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love