Fastblitz 24

खंबे पर चढकर तार जोड़ रहा बिजली कर्मचारी करंट लगने से नीचे गिरा, उपचार के दौरान मौत

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में बिजली के खंबे पर चढकर तार जोड़ रहा बिजली कर्मचारी करंट की चपेट में आने से नीचे गिरकर घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यू हो गई है। इसी थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव निवासी राम आसरे उम्र 45 वर्ष पुत्र हीच नारायण शर्मा 29 सितंबर को गांव में ही किसी बिजली उपभोक्ता की शिकायत पर खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहें थें कि उसी समय बिजली आ गई जिससे वह करंट की ज़द में आकर खंबे से नीचे गिरकर घायल हो गयें। परिजनों ने घायल बिजली कर्मचारी को जिला अस्पताल ले आएं जहां गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के दामाद मिथुन शर्मा ने बताया कि वह संदीप यादव नामक बिजली विभाग में लाइनमैन पद पर संविदा कर्मचारियों के साथ काम किया करते थें और किसी बिजली उपभोक्ता की खंभे से केवल कट जाने के कारण केवल जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक बिजली के आ जाने से वह करंट लगने से खंभे के नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थें।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज