Fastblitz 24

पिता से गाली गलौज करती दिखी चर्चित यूट्यूबर वंशिका

 

हापुड़. चर्चित यूट्यूबर वंशिका एक बार फिर विवादों में है। सोशल मीडिया पर उनका नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पिता से गाली-गलौज करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वंशिका के पिता उनसे नाराज होकर कहते हैं, मैं तेरी शक्ल तक देखना नहीं चाहता, जिस पर वंशिका चिल्लाते हुए जवाब देती है, जा डूब कर मर जा। इस दौरान घर में उसकी मां भी मौजूद नजर आती हैं। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा परिवार में चल रहे संपत्ति विवाद से जुड़ा है। हालांकि यह वीडियो कब का है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

यह पहला मौका नहीं है जब वंशिका का इस तरह का बर्ताव सामने आया हो। कुछ दिन पहले, 6 नवंबर को, वंशिका का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपनी मां बंटी देवी से झगड़ती और मारपीट करती दिखी थी। उस वीडियो में वंशिका चिल्ला रही थी ये घर मेरा है, प्लॉट मेरा है। मां को थप्पड़ मारने, बाल खींचने और गला दबाने की कोशिश करने के आरोप भी लगे थे।

वंशिका की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि बेटी पिछले दो साल से अपने मैनेजर और कथित बॉयफ्रेंड अभिषेक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वंशिका ने अपनी कमाई से अभिषेक के नाम पर कार और स्कूटर खरीदा है। अब वह और उसका बॉयफ्रेंड परिवार के घर और प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। वंशिका का यूट्यूब चैनल फैशन, डांस और व्लॉगिंग से जुड़ा है, जिस पर करीब 1.90 लाख सब्सक्राइबर हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर उसके 7.42 लाख फॉलोअर्स हैं। परिवार का कहना है कि शोहरत और पैसे मिलने के बाद से ही उसके व्यवहार में भारी बदलाव आया है।  हापुड़ सीओ सिटी ने बताया कि वंशिका की मां ने अभद्र व्यवहार और मारपीट को लेकर शिकायत दी है। मामला फिलहाल पारिवारिक संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love