जौनपुर। जिले में नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के चाचकपुर कस्बे में जेसीबी के टक्कर से गैस पाइपलाइन के सर्विस रेगुलेटर बोर्ड में भीषण आग लगने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गयें हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। यह घटना बुधवार की सुबह करीब 11 बजे थाना कोतवाली क्षेत्र के चाचकपुर में बताई जा रही है।

अडानी समूह के कर्मचारियों द्वारा कथित लापरवाही से रिसाव को बंद करने के प्रयासों के दौरान आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि यह पास में स्थित बांस की कोठ में भी फैलने लगी। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन चौकियां से अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर फायर एक्सटिंग्युशर, बुलेट और बाल्टी की सहायता से आग को पूरी तरह बुझाया। इसके बाद अडानी ग्रुप के कर्मचारियों ने गैस लीकेज को भी पूर्ण रूप से बंद कर दिया।


Author: fastblitz24



