
जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के लेदरही में बुलेट की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बारे में बताया गया है कि इसी थाना क्षेत्र तार गहना गांव निवासी कांता प्रसाद सोनकर उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र भुल्लू सोनकर गुरुवार की शाम करीब 6 बजे अपनी साइकिल से मछली बेचकर घर की तरफ वापस जा रहा था। उसी समय जब वह लेदरही के पास से गुजर रहा था।


एक बाइक सवार तेज गति व लापरवाही से चलता हुआ आया और इस टक्कर मार दिया। बुलेट मोटरसाइकिल से टक्कर लगते ही साइकिल सवार हवा में उछाल कर दूर जा गिरा। कुछ ही देर में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजन भी पहुंच गए और उसे लेकर जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार तड़के इसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Author: fastblitz24



