जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के मामले में महिला समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो धर्मग्रंथ बाइबिल, 86 पम्पलेट, 6 होली क्रास बरामद करने का दावा किया है। धर्मपरिवर्तन के इस मामले में लाइन बाजार प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह और अपराध निरीक्षक विजयशंकर यादव मय पुलिस की टीम ने मुन्ना चौहान पुत्र रामनन्दन चौहान, विद्युत प्रमाणिक पुत्र अनुकूल, अरुण कुमार पुत्र विजय कुमार, अमित कुमार पुत्र विजय कुमार, सुशीला दास पत्नी विद्युत प्रमाणिक को राजेन्द्र चौहान के बाउन्ड्री कुद्दुपुर श्रीनगर के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाद गिरफ्तारी के पुलिस ने पांचों को न्यायालय भेज दिया है।

Author: fastblitz24



