जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के रास मंडल मानिक चौक के पास एक पतंग की दुकान में चाइनीस मांझा न देने पर दबंगों ने दुकानदार समेत कई को लोगों को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं दबंगों ने पिटाई के साथ साथ दुकान में तोडफोड़ करते हुए लाखों रूपये का नुकसान पहुंचाया है।

मामला मंगलवार रात लगभग 9 बजे का है। मोहम्मद कैफ उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र मोहम्मद अरशद अपनी पतंग की दुकान पर पतंग और डोरी वह देसी मांझा बेंच रहे थे। उसी समय तीन चार की संख्या में आए युवा के चाइनीस मांझा मांगने लगे। दुकानदार ने जैसे ही कहा कि प्रतिबंधित मांझा हम नहीं बेचते तो इतना सुनते ही दबंगों ने दुकानदार को गंदी गंदी गाली देते हुए चले गए और कुछ देर बाद 8 और 10 की संख्या में जुटकर और पतंग की दुकानदार के अंदर घुसकर ईंट पत्थर लाठी डंडे से मारकर मोहम्मद कैफ हसन रियाज उम्र लगभग 24 वर्ष मोहम्मद फजल पुत्र रियाज समेत चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया और दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ भी किया दुकानदार की लाखों रुपए की का नुकसान हो गया।


घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी सिपाह आलोक कुमार त्रिपाठी सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलो को देर रात जिला अस्पताल ले गये। जिला अस्पताल में चिकित्सक द्वारा घायलों का उपचार वा चिकित्सकिय परीक्षण कराया गया। फिलहाल पुलिस के मुताबिक अब तक घायलों द्वारा कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। एक तरफ चाइनीस मांझे को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर है वही दबंग न देने पर दबंगई से मारपीट वह दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। दूसरी तरफ कुछ बुद्धिजीवियों का मानना है कि प्रशासन के साथ.साथ हर नागरिक की यह चाहिए कि अपने बच्चों व पास पड़ोस के लोगों को इस मांझे से पतंग उड़ाने पर मना करना चाहिए। यदि ऐसा हो जाता तो इस पर रोक अपने आप लग जाती।
Author: fastblitz24



