Fastblitz 24

कतर में दोबारा अरेस्‍ट किए गये पूर्व भारतीय नौसेना के अधिकारी

 

दोहा. कतर में भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी पूर्णेंदु तिवारी को एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे उनकी भारत वापसी पर फिर से संकट के बादल छा गये हैं। पूर्णेंदु तिवारी, उन आठ नौसेना के पूर्व अधिकारियों में से हैं, जिन्हें पहले कतर में जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई थी, बाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हस्तक्षेप के बाद उन्हें माफ कर दिया गया था। बाकी अधिकारी तो वापस भारत लौट आए, लेकिन पूर्णेंदु तिवारी को रोक लिया गया था। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्णेंदु तिवारी को कतर में एक अलग वित्तीय जांच के सिलसिले में फिर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जिससे उनका भारत लौटना रुक गया है।

आपको बता दें कि 16 अगस्त 2022 को गिरफ्तार किए गए आठ अधिकारियों में पूर्णेंदु तिवारी शामिल थे। सात अधिकारियों की सजा को पिछले साल यानि फरवरी 2025 में माफ कर दिया गया था और वो सभी भारत लौट आए थे। अब ताजा घटना के बाद पूर्णेंदु तिवारी के परिवार ने मदद के लिए पीएम मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर से अपील की है और उनकी रिहाई के लिए तुरंत राजनयिक हस्तेक्षेप की मांग की है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज