Fastblitz 24

पूर्व आईपीएस अभिषेक ठाकुर ने गांजे की बिक्री को लेकर यूपी डीजीपी से की कार्यवाही की मांग, अधिकारियों पर भी लगाए आरोप

 

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर गांजे की बिक्री को लेकर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को पत्र लिखकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने पत्र देकर बताया कि इस संबंध में कतिपय मीडिया संस्थाओं द्वारा स्टिंग ऑपरेशन भी किया गया है, जो यूट्यूब पर मौजूद है। उक्त स्टिंग में 8 बड़े बाज़ारों. जलालपुर, सिरकोनी, चौरिवाज़ार, पराऊगंज, पुरेवं, राजेपुर, सीटमसरायें और त्रिलोचन में रोज़ाना गांजा, जुआ, अवैध शराब और अनैतिक गतिविधियों का धंधा बेधड़क चल रहा है।

पूर्व आईपीएस अभिषेक ने बताया कि रोज़ाना दस किलो तक गांजा और 50 हजार रुपये प्रतिदिन ऊपर तक भेजे जाने की बात कही है। अभिषेक ठाकुर का आरोप है कि इस स्टिंग में कई लोगों द्वारा थाने पर महीना जाता है तो डर कैसे रहेगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरा मालिक थाना प्रभारी को नोटों की बंडल से तोल देता है। कई बार पकड़ा भी गया हूँ पर थाने पहुँचने से पहले ही छुड़ा लिया जाता है। आगे उन्होनं बताया कि 20 हजार रूपये थाने पर फेंक देंगे थाना प्रभारी कुछ नहीं कर पाएंगे जैसी बातें कही गई हैं।

चर्चा में रहे पूर्व आईपीएस ने कहा कि अभिलेखों के अनुसार इस स्टिंग ओपरेशन के सामने आने के बाद थाना जलालपुर 26 नवंबर को 24 घंटों में ताबड़तोड़ एफआईआर संख्या 429/2025 से 432/2025 में धारा 08/20 स्वापक औषधि अधिनियम में दर्ज किये गए, किन्तु दी गई जानकारी के अनुसार ये कार्यवाहियां मात्र दिखावटी हैं और स्टिंग ओपरेशन के प्रभाव को कम करने के लिए की गई है। यह भी बताया गया है कि इन 8 बड़े बाज़ारों. जलालपुर, सिरकोनी, चौरिबाज़ार, पराऊगंज, पुरेवं, राजेपुर, सीटमसरायें और त्रिलोचन में गांजा, जुआ, अवैध शराब और अनैतिक गतिविधियों पूर्ववत जारी है,, जिसमे स्थानीय पुलिस की पूर्ण संरक्षण माना जा रहा है। इस मामले बड़े मामले को लेकर पूर्व आईपीएस अभिषेक ठाकुर ने डीजीपी उत्तर प्रदेश से संज्ञान लेते हुए समुचित कार्यवाही कर अवैध कार्यों को बंद कराने और दोषी अफसरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज