जौनपुर। थाना गौराबादशाहपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में पति समेत ससुराल के चार लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार जिला आजमगढ के थाना बरदह क्षेत्र निवासी महिला की भाभी सरिता पत्नी सुजीत ने थाने पर तहरीर देते हुए थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र के ग्राम बिथार निवासी उसके पति, ससुर, जेठ और देवर पर महिला पूनम को दहेज के लिए प्रताडित करते हुए गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी व आत्महत्या के लिए उक्साने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी। इस मामले में थाने के उप निरीक्षक मंशाराम गुप्ता मय की टीम ने सोमवार को महिला के पति मनोज कुमार, ससुर हरिनाथ पुत्र स्व0 रामदेव उम्र 60 वर्ष, देवर प्रदीप और जेठ संदीप गौराबादशाहपुर क्षेत्र के बिथार मोड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे कार्यवाही की जा रही है।

Author: fastblitz24



