Fastblitz 24

तीन किलो 995 ग्राम नाजायज गांजे के साथ चार गिरफ्तार

 

जौनपुर। जलालपुर पुलिस टीम ने तीन किलो 995 ग्राम नाजायज गांजे को बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर गुलाम रसूल और खेलावन सरोज को 1125 ग्राम नाजायज़ गाँजा व 600 ग्राम नाजायज़ गाँजा के साथ मझगवां कला नहर के पास से बीते रात में गिरफ्तार किया और बाकि दो राज कुमार गौतम उर्फ साहब लाल उम्र लगभग 59 वर्ष को एक किलो 250 ग्राम नाजायज़ गाँजा के साथ पूरेव बैदा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने चैथें व्यक्ति नन्द लाल उम्र लगभग 59 वर्ष को एक किलो 20 ग्राम नाजायज़ गाँजा के साथ त्रिलोजन बाजार मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love