जौनपुर। जिले में थाना जफराबाद क्षेत्र के धर्मापुर में गुरूवार के दिन दो बाइकों की भीषण टक्कर में कुल मिलाकर चार लोग घायल हो गयें हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मालूम हो कि गुरूवार के दिन एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक अपने चाचा की शादी में शामिल होने के लिए खरीदारी जा रहें थें। बाइक पर सवार तीनों युवक जैसे ही धर्मापुर के पास मौजूद हनुमान मंदिर के पास पहुंचे ही थें कि दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक भीड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक बुरी तरह से टूंट फूट गई।

इस घटना में बाइक सवार तीनों युवक और दूसरी बाइक पर सवार एक युवक को मिलाकर कुल चार लोग घायल हो गयें हैं। घायल युवकों की पहचान रवि सोनकर, आकाश सोनकर और विकास सोनकर के रूप में हुई है। दूसरी बाइक चालक घायल युवक की पहचान चौकियां निवासी प्रेम के रूप में हुई है। घटना के बाद जुटे लोगों ने चारों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डाॅक्टरों ने दो की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। वहीं दो अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।


Author: fastblitz24



