Fastblitz 24

ओवर टेक कर रहे ट्रैलर से टकरा कर बस खाई में पलटी, चार की मौत, नौ घायल

 

जौनपुर। थाना लाइन बाजार क्षेत्र के सीहींपुर रेलवे क्र्रॉसिंग के पास अयोध्या से वाराणसी की तरफ जा रही 50 से अधिक श्रद्धालुओं की बस ओवर टेक कर रहे ट्रैलर से टकरा कर खाई में गिर गई जिसमें चार की मौत और नौ लोगों के घायल होने की खबर है। मालूम हो कि सोमवार की भारे में श्रद्धालुओं से भरी बस अयोध्या से दर्शन करके जनपद वाराणसी की ओर जा रही थी कि सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के कुछ दूर पहुंचते ही एक ट्रैलर के साइड लगने से वह अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस में मौजूद लोग छत्तीसगढ राज्य के बताए गए हैं बस में कुल 50 से अधिक श्रद्धालु मौजूद थें जिनमें से नौ घायल व चार की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज