Fastblitz 24

अन्तर्जनपदीय शातिर चोर व गौतस्कर रविन्द्र वर्मा गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, मंदिर में चोरी का खुलासा

 

जौनपुर। जिले के थाना खुटहन पुलिस की टीम ने अन्तर्जनपदीय शातिर चोर व गौतस्कर रविन्द्र वर्मा गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के कई समान समेत दो मोटर साइकिल बरामद किया है। शनिवार के दिन खुटहन पुलिस ने चोरी के सभी समानों को सकुशल बरामदगी करते हुए अन्तर्जनपदीय गौतस्कर व चोर रविन्द्र वर्मा के गैंग के चार सदस्य को धीरौली कुशल पुराने बन्द भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाकि बचे तीन के बारे में भी पुलिस को पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है।

पुलिस जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर को चन्द्रभान राजभर पुत्र स्व बहादुर राजभर ग्राम शेखपुर अशरफपुर थाना खुटहन सूचना दी कि गांव के बजरंग बली के मन्दिर में शाम को ताला बन्द नही कर पाये थें, जिसके कारण अज्ञात बदमाशों ने लाउडस्पीकर के मशीन को उठा ले गएं। पीड़ित से मिली तहरीर के आधर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उन बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

गैंग द्वारा दूसरी चोरी के मामले में पुलिस ने बताया कि दुकान के मालिक अली हसन पुत्र मुखतार अहमद ग्राम कदीरापुर थाना सरपहां ने थाने में आकर प्रार्थना पत्र दिया कि पटैला बाजार सब्जी मंडी में सुभाष निगम की दुकान ग्राहक सेवा केन्द्र का ताला तोड़कर इनर्वटर बैटरा स्टेपालाइजर, लैपटाप, सीसीटीवी कैमरा सेट तथा पड़ोसी की दुकान से समरसेबल, इनर्वटर, बैटारा, सेलींग फैन फरटा पंखा तार आदि सामान उठा कर लेकर चले गयें इस मामले में मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि तीसरे चोरी के मामले में पीड़ित सुबाष चन्द्र मौर्य ग्राम बनहरा थाना खुटहन ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि रात्रि में चोरो ने बरामदे में खड़ी उसकी पिकअप की चाभी सहित पिकअप, जैकेट सहित पांच हजार नकदी रूपया लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने इस तीसरी गिरफ्तारी के मामले में भी मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी।

तीनों चोरी के मामले का खुलासा कुछ इस तरह हुआ कि थाने के उप निरीक्षक रवि प्रकाश सिंह व उप निरीक्षक महेन्द्र यादव मय पुलिस की टीम चोरी की घटना को लेकर लक्ष्मी चौराहा पर चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि धीरौली कुशल में बन्द भट्ठे के कमरे में कुछ व्यक्ति बैठे है जिनके पास चोरी का सामान हैं इस सूचना पर पुलिस टीम धीरौली कुशल पुराने बन्द भट्ठे के पास पहुंचकर दविश देकर कमरे में बैठे चारो व्यक्तियो को पकड़ लिया। पकड़े गयें चोरों की पहचान प्रिन्सू माली, शीतला प्रसाद, इन्दल गौतम, सुनील के रूप में हुई है।

पुलिस ने मुख्य गैंग के मुख्य आरोपी रविन्दर वर्मा समेत तीन और लोगों की जानकारी मिलने पर बीएनएस में बढौतरी की है। पुलिस ने पकड़े गए चारों के पास से दो इन्वर्टर बैट्री, एक इन्वर्टर और एक अदद फर्राटा पंखा, एक मिक्सर, चार बण्डल तांबे का तार, तीन बण्डल केबल तार, एक ब्लोवर, दो नया समरसेवल पम्प, 6 पुराना समरसेबल पम्प, दो मोटरसाइकिल समेत अन्य समान के साथ साथ पांच हजार नकदी बरामद किया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज