जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के एक फाटक के पास रविवार की रात रोड पर बने अवैध कट के कारण तीन वाहन एक दूसरे से टकरा गयें। इस हादसे में दो बच्चो समेत कुल चार लोग घायल हो गयें हैं। मिली जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के लोहगाजर गांव के निवासी करमवीर सिंह अपनी चार पहिया वाहन से नगर इलाके की ओर जा रहें थें। जब वह कोडरी फाटक के पास पहुंचे तो उन्होंने अपनी कार हाईवे पर बने अवैध कट की ओर मोड़ दिया। उसी समय वाराणसी की ओर जा रही एक बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी। करमवीर सिंह ने जब अपनी कार पीछे की तो वाराणसी की ओर से आ रही एक बोलेरो कार भी उनकी कार से टकरा गई। इस घटना से कुल चार लोग घायल हो गयें। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

Author: fastblitz24



