Fastblitz 24

पाक्सों एक्ट के मामले में चार चढें पुलिस के हत्थे

 

जौनपुर। महराजगंज पुलिस ने पाक्सों एक्ट के मामले में चार को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार 24 जुलाई को नाबालिग पीडिता जिसकी उम्र करीब 17 वर्ष अपने घर से निकली और घर वापस नही आई। इस मामले को लेकर वादी मुकदमा राकेश मिश्रा की तहरीर के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी। पुलिस द्वारा पीडिता की जब तलाश की गई तो उसका पता ढढौता थाना पिलवा जिला डिडवाना कुचामन राजस्थान में मालूम हुआ। पुलिस टीम द्वारा पीडिता को राजस्थान जाकर बरामद किया गया। पीडिता से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि पीडिता घर से नाराज होकर इलाहाबाद चली गई थी जहाँ पीडिता को निर्मला नाम की महिला मिली जो उसे अपने घर पर रख लिया और निर्मला की सहयोगी बीना उर्फ बुआ व शिवपूजन केशरवानी ने मिलकर पीडिता की शादी मदन उपरोक्त से प्रयागराज में ही करा दिया जिसके बाद मदन पीडिता को लेकर राजस्थान चला गया था। इस मामले में पुलिस की सक्रियता से पीडिता की सकुशल बरामदगी करते हुए चारों की गिरफ्तारी की गई।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज