Fastblitz 24

विकसित भारत बिल्डाथॉन कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

 

जौनपुर .“ विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025” के तहत जनपद स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को पी.एम. श्री विद्यालय, कोठवार (ब्लॉक करंजाकला) में बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलेभर से शिक्षकों, विद्यार्थियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया,कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ‘मम्मन’ ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया। इसके बाद राष्ट्रीय सजीव प्रसारण (लाइव सेशन) के माध्यम से देशभर के विद्यालयों को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जोड़ा गया।कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि “विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर नवाचार को प्रोत्साहन देना है।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने विचारों, थीम और सृजनात्मक उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का अवसर प्रदान करेगा।” उन्होंने कहा कि देश के भावी नागरिकों को शिक्षा के साथ-साथ स्वदेशी उत्पादों के निर्माण और तकनीकी कौशल में भी निपुण बनाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।लाइव टेलीकास्ट के बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने विकसित भारत की अवधारणा पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने अपने विचारों, गीतों और नाट्य मंचन के माध्यम से “नवाचार, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी विकास” की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन नूपुर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर नीरज श्रीवास्तव (नगर खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय), डी.सी. विशाल उपाध्याय, आदि मौजूद रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज