Fastblitz 24

जिलाधिकारी डाॅ दिनेश चंद्र को गृहमंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित

 

जौनपुर। जिले के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र को सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत बेहतरीन कार्य करने को लेकर उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या समेत तमाम बड़े नेता की मौजूदगी में जिलाधिकारी दिनेश चंद्र को अमित शाह ने अपने हाथों से सम्मानित किया है। बता दें कि सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत बेहतरीन कार्य करने वाले प्रदेश के पाचं जिलों के जिलाधिकारियों को सम्मानित किया। सबसे पहले जनपद जौनपुर के जिलाधिकारी डाॅ दिनेश चंद को सम्मानित किया गया। उसके बाद जिला आजमगढ के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार को सम्मानित किया गया। उसके बाद जिला हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा को सम्मानित किया गया। वहीं अंबेडकर नगर जिले के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के साथ साथ जिला झांसी के जिलाधिकारी मृदुल चौधरी को भी सम्मानित किया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज