पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल के बर्दवान में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 10 तीर्थयात्रियों की दुखद मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए हैं। यह भीषण दुर्घटना तब हुई जब बिहार जा रही एक बस सड़क पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
पूरा पढ़िये 👇


हादसे के कारणों का अभी तक पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: fastblitz24



