जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में इन दिनों भोजपुरी सिनेमा का जादू छाया हुआ है। तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त समारोह संपन्न हुआ, जिसके तुरंत बाद फ़िल्म की शूटिंग भी विधिवत शुरू कर दी गई। इस फ़िल्म में भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और सुपरस्टार अंशुमान सिंह राजपूत मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे, जिनकी केमिस्ट्री दर्शकों के लिए एक नया अनुभव लेकर आने वाली है।

फ़िल्म ‘भुतहा बरगद’ की शुरुआत से पहले, निर्माता टीम ने अपने ईस्ट देव की भक्ति में लीन होकर एक भव्य मुहूर्त का आयोजन किया। विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ शिवजी का रुद्राभिषेक किया गया और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना व आरती संपन्न हुई। फ़िल्म के प्रोड्यूसर हरीश तिवारी ने नारियल तोड़कर फ़िल्म का शुभ मुहूर्त किया, जिसके उपरांत तुरंत ही शूटिंग का श्रीगणेश कर दिया गया। यह अनोखा आगाज़ फ़िल्म की टीम के समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा को दर्शाता है।
पूरा पढ़िए… 👇


फ़िल्म के शुभ मुहूर्त और शूटिंग से पहले ही, सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पोस्टर जारी किया गया था, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। इस पोस्टर में एक बरगद की छाया और स्टार कास्ट के नामों के साथ एक स्लोगन लिखा गया है: “गलती से भी बरगद के सामने ये मत कहना… क्या? बताएगा आने वाली हॉरर ड्रामा कॉमेडी फिल्म ‘भुतहा बरगद’…” यह स्लोगन फ़िल्म के हॉरर-ड्रामा-कॉमेडी जॉनर और सस्पेंस भरे प्लॉट की ओर इशारा करता है।
इस फ़िल्म की एक और ख़ास बात यह है कि इसकी प्रोड्यूसर (हेमंत जोशी और चिन्मयी लब्डे), डायरेक्टर (चेतना पाठक), और मेन लीड (आम्रपाली दूबे), तीनों ही महिलाएं हैं। भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में यह ‘तीन तिकड़ी’ निश्चित रूप से धमाल मचाने वाली है और एक नई मिसाल कायम करेगी।
Author: fastblitz24



