जौनपुर। थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र की पुलिस ने विवाहिता के साथ क्रूरता करने व उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में उसके पति को गिरफ्तार कर चालान न्यायनय करने का दावा किया है।

पुलिस जानकारी के मुताबिक 15 जनवरी को मृतक महिजा के पिता रामू प्रसाद चौरसिया पुत्र रघुबर चौरसिया ग्राम चौकी थाना बरदह जनपद आजमगढ ने प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि मृतक विवाहिता की सास कंचन देवी पत्नी मुन्नालाल, ससुर मुन्नालाल चौरसिया, हरिओम पुत्र मुन्नालाल चौरसिया, नंद कुसुम पुत्री मुन्नालाल चौरसिया, नंद संजना पुत्री मुन्नालाल, नंद पुजा पुत्री मुन्नालाल चौरसिया उनकी पुत्री लक्ष्मी को दहेज के लिए प्रताडित करते थे,, जिससे उनकी पुत्री लक्ष्मी ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने 6 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने विवाहिता के पति के घर से उसके पति हरिओम पुत्र मुन्नालाल चौरसिया चौरसिया उम्र 34 वर्ष को हिरासत में लेकर चालान न्यायलय कर दिया। पुलिस के पूछताछ करने पर गिरफ्तार पति ने अपना जुर्म से इन्कार करते हुए अपना बयान अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय मे देना बता रहे है।


Author: fastblitz24



