जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में संदिग्ध अवस्था में मिली अज्ञात व्यक्ति के लाश की पहचान हो गई है। परिजन इस मामले में हत्या की आशंका जाता रहे हैं। सुल्तानपुर जनपद के करौंदी थाना क्षेत्र के ग्राम खालिसपुर गोपालपुर गांव निवासी पंकज कुमार उम्र 35 वर्ष पुत्र लक्ष्मण जो जफराबाद थाना क्षेत्र के रामनगर भडसरा किराए का मकान लेकर अपने परिवार के साथ रहकर राजगीर का काम किया करता था। शुक्रवार को वह अचानक अपने घर से लापता हो गया और उसकी लाश रविवार जफराबाद थाना क्षेत्र में ही कल्याणपुर में स्थित गोमती नदी में मिली थी। काफी देर तक उसकी पहचान न होने के कारण लाश को जिला अस्पताल के लाश घर में रखवा दिया गया था। मंगलवार को परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर पहचान किया। परिवार के लोग हत्या की आशंका जहां जाता रहे हैं। वहीं पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत का सही कारण पता लग सके। फिलहाल इस घटना को लेकर जितना मुंह उतनी बातें कही जा रही है।

Author: fastblitz24



