Fastblitz 24

जौनपुर में युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान, फैली सनसनी

जौनपुरजिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के अचकारी गांव में सोमवार देर रात एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ 31 वर्षीय युवक नीरज मिश्रा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात नीरज मिश्रा ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब परिजनों को इस बात का पता चला, तो वे आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए। वहाँ नीरज की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तुरंत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिजन नीरज को लेकर जिला अस्पताल जा ही रहे थे कि रास्ते में ही उसकी तबीयत और बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। नीरज की मौत के बाद परिजन शव लेकर वापस घर लौट आए।

पूरा पढ़िए… ????

                 सुबह जब पुलिस को इस घटना की सूचना मिली, तो उन्होंने तत्काल मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। अभी तक युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने के पीछे का कोई ठोस कारण सामने नहीं आ पाया है। परिवार के सदस्य और ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं और किसी भी जानकारी से अनभिज्ञता जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और आगे की जाँच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज