Fastblitz 24

बढती ठंड को देखते हुए एक से आठ तक के स्कूल बंद

 

जौनपुर। जिले में बढती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने 29 दिसंबर से 30 दिसम्बर तक कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में बच्चों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश जनपद के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा सीबीएसई, आईसीएसई, उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

आदेश के अनुसार इन दोनों दिनों में विद्यालय केवल बच्चों के लिए बंद रहेंगे। विद्यालयों का शैक्षणिक एवं गैर.शैक्षणिक स्टाफ पूर्व की भांति समय से विद्यालय में उपस्थित होकर विभागीय कार्यों एवं अन्य शासकीय दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी निर्देशों में स्पष्ट किया है कि सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि किसी भी स्तर पर आदेश की अवहेलना न हो। प्रशासन द्वारा अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से अपील की गई है कि बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इस अवधि में उन्हें घर पर ही सुरक्षित रखें।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज