जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के ग्राम मुर्की के गुलजार नगर मे लगभग बारह वर्षों से रह रहे करीब दो सौ से अधिक संख्या में रोहिंग्या बांग्लादेशी होने की सूचना पर शनिवार के दिन जांच एजेंसी पहुंची। जिसमे उन्होंने उन सभी के पहचान पत्र खंगालने शुरु किए। जिसमे उन पर शक होने पर उनके पहचान पत्र की जांच की जा रही । इसके पहले कहा रहते थे। उनका मूल निवास कहा पर है। जिसकी जांच की जा रही है। जांच टिम बारीकी से हर पहलुओं की जांच कर रही।

मुर्की गांव मे जिन पर रोहिंग्या होने का शक है वे प्लास्टिक की पन्नी लगाकर तम्बू डेरा लगा रखे है वही कुछ तो जमीन ले रखे है जिसमे उन्होने अपनी पूरी कॉलोनी बना रखी है। जिनकी संख्या करीब दो सौ के आस पास है। कुछ अपना पता कोरा बाराबंकी, अमेठी, मिर्जापुर का बता रहे। मुफ्तीगंज मण्डल अध्यक्ष प्रदीप पासी ने उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराने की मांग किया था । वही गांव के अख्तर अमीन ने उपजिलाधिकारी केराकत को भी पत्रक देकर उनके रोहिंग्या होने की संभावना जताई थी।


Author: fastblitz24



