Fastblitz 24

अमेरिका के साथ जंग की तैयारियों के बीच ईरान ने परमाणु किया परीक्षण

 

अमेरिका के साथ जंग की तैयारियों के बीच ईरान की धरती जबरदस्त भूकंप से कांप गई। साउथ ईरान में भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल 5.5 मापी गई। वहीं जर्मनी के भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र के अनुसार, ईरान में आए भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में मिला है, लेकिन अचानक आए भूकंप को लेकर कहा जा रहा है कि क्या ईरान ने परमाणु परीक्षण किया है?

अगर ऐसा हुआ है तो यह पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात होगी, क्योंकि एक ओर अमेरिका ने ईरान पर हमला करने की पूरी तैयारी कर रखी है। दूसरी ओर, ईरान भी धमकी दिए बैठा है कि अमेरिका ने हमला किया तो ईरान उसके दोनों जंगी युद्धपोतों को समुद्र में डुबो देगा। इस धमकी के बीच ईरान में अचानक भूकंप आना परमाणु हथियार के परीक्षण की ओर ही इशारा कर रहा है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज