Fastblitz 24

सड़क हादसे में देश के 100 जिलों में शामिल हुआ जौनपुर, 5 साल में 1810 मौतें

 

जौनपुर। जिले में पिछले पांच सालों में सड़क हादसे में 1810 लोगों की मौत होना बताया गया है। जिला जौनपुर देश के उन सौ जिलों में शामिल हो गया है। जहां सबसे ज्यादा सड़क हादसों में लोगों की मौतें होतीं हैं। इस मामले में जौनपुर जिला देश में 88वें स्थान पर है। यहां पांच साल के आंकड़ों पर गौर करें तो 1810 लोगों की जान गई है।

पिछले साल ही 425 लोगों की जान गई थी। सरकार सड़क दुर्घटनाओं को कम करने को लेकर चितिंत है। वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में 50 फीसदी तक की कमी लाने की कोशिश में परिवहन विभाग लगा हुआ है। इसके लिए जीरो फैटिलिटी की कार्ययोजना बना रही है। बावजूद इसके जिले में रोजाना सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार की मानें तो जनपद देश के उन 100 जिलों में शामिल है, जहां सबसे अधिक सड़क हादसे होते हैं।

इस मामले में जनपद देश में 88वें स्थान पर है। बता दें कि जिले में साल 2021 से लेकर 31 दिसंबर तक 1161 स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में 1810 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले के इन क्षेत्रों में पिछले तीन साल में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना हौज, सिरकोनी, नेवादा हाईवे, फतेजगंज, सिकरारा बाजार, टेकारी, खाखोपुर, पवारा, सतहरिया, पचहटिया, जेसीज चौराहा, धनियामऊ, शिवगुलामगंज, लखनऊवां, सरोखनपुर, मिरदाशपुर, सिपाह, सिद्दीकपुर, लपरी, पूर्वांचल, मुरैनी, चंदवक बाजार और बिथार शामिल हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज