Fastblitz 24

जौनपुर:कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा, चोरी का माल बरामद

जौनपुर |  अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चेकिंग के दौरान धरे गए आरोपी

​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली में दर्ज मु.अ.सं. 104/26, धारा 303(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस के तहत वांछित चल रहे दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। सटीक मुखबिरी और सक्रियता के चलते पुलिस ने मो. शारूख पुत्र सफीक और साकिब पुत्र सलाउद्दीन (दोनों निवासी मल्हनी पड़ाव, गदन अर्जानी) को गिरफ्तार कर लिया।

न्यायालय में किया गया पेश

​गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय जौनपुर के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सराहनीय रही टीम की भूमिका

​इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में चौकी प्रभारी शकरमंडी उ.नि. कंचन पाण्डेय ने मुख्य भूमिका निभाई। टीम में उनके साथ मुख्य आरक्षी अनिल दुबे, राजेश कुमार, आरक्षी आनंद वर्मा और महिला आरक्षी रेखारतन शर्मा शामिल रहे। पुलिस की इस मुस्तैदी की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज