Fastblitz 24

यूपीएसआई की तैय्यारी कर रहे जौनपुर के युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

 

जौनपुर। यूपी की राजधानी जिला लखनऊ में यूपीएसआई की तैय्यारी कर रहे एक युवक ने अपनी अवैध रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया है। जिला जौनपुर निवासी 35 वर्षीय प्रद्युमन पाठक अपने मित्र दिव्यांशु सिंह के कमरे में रहकर यूपीएसआई की तैयारी कर रहा था। यह घटना लखनऊ के थाना विकास नगर क्षेत्र में स्थित मकान में घटित हुई है। युवक ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई इसका खुलासा पुलिस जांच में पता चलेगा। पुलिस के अनुसार युवक प्रद्युमन पाठक ने अपनी अवैध रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिल्हाल पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद ये भी पता चला है कि युवक ने नौकरी दिलवाने के नाम पर कई लोगों से पैसा लिया था। दूसरी ओर रोज की तरह युवक प्रद्युमन पाठक के साथ रहने वाला उसका दोस्त भी घटना से पहले वहां मौजूद नहीं था। पुलिस ने युवक के घर पर आत्महत्या की जानकारी दे दी है। घटना की जानकारी सुनते ही परिजनों में मातम छा गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज