जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, कैलाश नाथ सिंह शिक्षण संस्थान, कजगांव, जौनपुर ने देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। विद्यालय परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने पूर्व सैनिकों को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि उनका अनुशासन, साहस और सेवा भावना सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यालय की प्राचार्या रूपम सिंह ने पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट करते हुए कहा कि उनके जीवन से छात्रों में देशभक्ति और सेवा की भावना जागृत होती है।
पूरा पढ़िये 👇


पूर्व सैनिक संगठन के संरक्षक कैप्टन अजीत पाण्डेय ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान हमारे लिए गर्व का विषय है। यह हमें याद दिलाता है कि हमारी जिम्मेदारी सिर्फ सीमाओं पर ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति भी है।”
इस कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, कविताएं और नृत्य प्रस्तुत किए। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान, पूर्व सैनिक संगठन के कई वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद थे।
Author: fastblitz24



