जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के नरहन हउदवा में एक शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की ग्रामिणों ने जमकर पिटाई कर दी। इस तालिबानी सजा का विडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए नरहउ हउदवा में पहुंचा था जिसकी जानकारी होने पर प्रेमिका के परिजन ग्रामिणों के साथ पहुंचे और प्रेमी प्रेमिका को पेड़ में रस्सी से बांध कर पिटाई शुरू कर दी। विवाहिता अपने बच्चों के साथ अकेली घर पर रहती है, जबकि उसका पति और ससुर गुजरात में मजदूरी करते हैं। प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और दोनों को पेड़ से बांधकर पिटाई शुरू कर दी।

Author: fastblitz24



