लखनऊ: राजधानी लखनऊ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक जघन्य हत्या का खुलासा हुआ है, जिसने पुलिस प्रशासन को भी सन्न कर दिया है। एक मां ने अपने ही 6 वर्षीय मासूम बच्ची सायना उर्फ सोनी की बेरहमी से हत्या कर दी, क्योंकि बच्ची ने अपनी मां रोशनी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस हत्याकांड की परतें तब खुलीं जब सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मां की झूठी कहानी का भंडाफोड़ कर दिया।
दरअसल, 6 साल की सायना उर्फ सोनी ने अपनी मां रोशनी को अपने पति की गैरमौजूदगी में बॉयफ्रेंड पंडित जायसवाल के साथ संबंध बनाते हुए देख लिया था। बच्ची ने जब इस बात का खुलासा करने की धमकी दी, तो रोशनी और उसके बॉयफ्रेंड ने उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन जब बच्ची नहीं मानी, तो मां रोशनी ने उसका गला घोटकर हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध में बॉयफ्रेंड ने भी रोशनी का पूरा साथ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने बच्ची के शव को बिस्तर में छिपा दिया।
पूरा पढ़िए… ????
उसी रात, रोशनी ने पंडित जायसवाल के साथ उसी बिस्तर पर सोई भी, जहाँ बच्ची का शव छिपा था। जब शव से बदबू आने लगी, तो उन्होंने शव को बाहर निकालकर एसी के पास रख दिया। बदबू छिपाने के लिए खूब परफ्यूम छिड़का गया और फर्श को फिनायल से धोया गया। इसके बाद रोशनी ने अपनी बेटी की हत्या का इल्जाम अपने पति शाहरुख पर लगाने का षड्यंत्र रचा।


रोशनी ने पुलिस को फोन करके बताया कि उसके पति ने बेटी की हत्या कर दी है और भाग गया है। हालांकि, पुलिस को लाश देखने पर ही शक हो गया कि यह इतनी पुरानी नहीं है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसकी शुरुआती रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि हत्या 36 घंटे पहले हुई थी। इसके बाद पुलिस का शक और गहरा गया और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। सीसीटीवी फुटेज और शाहरुख की कॉल डिटेल्स से पता चला कि हत्या के वक्त शाहरुख अपनी बहन के घर पर था और मौके पर भी नहीं आया था। पुलिस ने तुरंत रोशनी और उसके बॉयफ्रेंड पंडित जायसवाल को हिरासत में ले लिया।
Author: fastblitz24



