जौनपुर – धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज़ तैयार कर ट्रेलर बेचने के आरोप में पिछले कुछ समय से जेल में बंद मछलीशहर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। इस खबर से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है और अब उनके जल्द ही घर लौटने की उम्मीद है।

कोतवाली पुलिस ने 11 सितंबर को संजय जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कूटरचित कागजात तैयार कर ट्रेलर बेचने के आरोप में मामला दर्ज किया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। यह मामला तब सामने आया जब नगर के शादीगंज निवासी उनके छोटे भाई अनुराग जायसवाल ने जुलाई में संयुक्त गृह सचिव (पुलिस) को एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उन्होंने अपने बड़े भाई पर गंभीर आरोप लगाए थे। संयुक्त गृह सचिव (पुलिस) के आदेश पर मामले की जांच क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई थी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने 11 सितंबर को एफआईआर दर्ज की और संजय जायसवाल की गिरफ्तारी हुई।
Author: fastblitz24



