Fastblitz 24

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति का सिर हुआ धड़ से अलग, दर्दनाक मौत

 

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा.गोठाव गांव के पास रेल पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति की सिर धड़ से अलग हुुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 14202 रायबरेली जंक्शन.जौनपुर की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की कटकर मौत हो गई है। अज्ञात की लाश खंभा नंबर 171112 के पास पटरी पर पाई गई है।

मेमो ट्रेन के चालक से इसकी सूचना मिलने पर जीआरपी जंघई और बरसठी थाने की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की लाश को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। व्यक्ति की लाश बिन सिर के पाई गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान कराने का प्रयास जारी है। आगे बताया कि गया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बरसठी थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात मिले व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया था। सिर धड़ से अलग हुई लाश मिलने के बाद लोगों की अच्छीखासी भीड़ मौजूद हो गई।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज