मेन्यू

लोड हो रहा है...

विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

जौनपुरसुजानगंज थाना क्षेत्र के रायपुर कला गांव में सोमवार देर रात एक 30 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे प्राथमिक कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

आगे पढ़िए 

9 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, छोड़ गई दो मासूम बच्चे
मृतका की पहचान रीना पटेल (30) पत्नी दिलीप पटेल के रूप में हुई है। रीना का विवाह लगभग नौ वर्ष पूर्व हुआ था। वह अपने पीछे दो छोटे बच्चों—5 वर्षीय बेटी परी और 4 वर्षीय बेटे दिवांश उर्फ गोलू को छोड़ गई है। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मामले में मृतका के पिता ने सुजानगंज थाने में तहरीर देकर दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि उनकी बेटी और दामाद के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले भी रीना ने अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन तब आपसी सुलह के बाद मामला शांत हो गया था।
पिता के अनुसार, सोमवार देर शाम उन्हें घर में पुनः झगड़ा होने की सूचना मिली और देर रात बेटी की मौत की खबर आ गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।

थाना प्रभारी अमित कुमार पांडेय ने बताया:
“प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। मृतका के पिता द्वारा दी गई तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय