Fastblitz 24

विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर दी जान

 

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरायकाशी गांव में घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर विवाहिता महिला ने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी है। ज्ञात हो कि उक्त गांव निवासी 25 वर्षीय रुची मिश्रा कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी। पिता कुंज बिहारी मिश्रा धार्मिक कार्य के लिए बिहार के गया जिले में गए हुए हैं। बीती रात विवाहिता महिला ने किसी बात को लेकर घर में पंखे के सहारे फांसी लगा लिया। इसकी जानकारी घर वालों को सुबह जब हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुंगरा बादशाहपुर पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर लाश को बाहर निकलवा कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गया जी गए पिता को घटना की जानकारी होते ही वो गमगीन हो गए। घर में एकमात्र इसकी भाभी मौजूद थी। इसका करीब दो वर्ष पूर्व प्रतापगढ़ जिले में विवाह हुआ था। इस सम्बन्ध में मुंगरा बादशाहपुर के प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने भी घटना की पुष्टि की है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज