
जौनपुर। जिले के शाहगंज क्षेत्र में स्थित निजामपुर गाँव के पास रोड पर एक ट्रैलर की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया है। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मालूम हो कि खुटहन थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी गांव निवासी संता चैहान पुत्र इंद्रजीत चैहान उम्र 55 वर्ष अपनी बाइक से बीते रविवार की रात कहीं जा रहें थें। जब वह निजामपुर तिराहे के पास पहुंचें तो एक तेज रफ्तार ट्रैलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयें। इस हादसे की बाद वहां पहुंचे लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जहां पर डाॅक्टरों ने व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया।


Author: fastblitz24



