Fastblitz 24

पंडाल में बल्ब लगाते समय करंट की चपेट में आए नाबालिग की मौत

 

जौनपुर। खेतासराय के कनवरिया गांव में मंगलवार की रात दुर्गा पूजा पंडाल में बल्ब लगाते समय करंट लगने से एक नाबालिग युचक की मौत हो गई है। ज्ञात हो कि इसी थाना क्षेत्र का कनवरिया गांव निवासी 17 वर्षीय दलित युवक शुभम कुमार अपनी पढाई के साथ साथ लाइट का भी काम करता था। नाबालिग क्षेत्र के खुदौली इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा का छात्रा था, जो पंडाल में लाइट लगाने गया हुआ था और बल्ब लगाने के दौरान वह उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गया जिससे शुभम की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी जब परिजनो में लगी तो उनके साथ गांव वालों में भी कोहराम मच गया। फिल्हाल पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज